आगरालीक्स….आगरा से मथुरा के बीच आधा दर्जन ट्रेनें तीन घंटे तक खड़ी रहीं. 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में परेशान रहे यात्री…जानिए क्या हुआ जिसके कारण ट्रेनें हुई लेट…
आगरा—मथुरा के बीच करीब आधा दर्जन ट्रेनें करीब 3 घंटे तक ठहरी रहीं. आगरा में पड़ रही 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के कारण यात्री ट्रेनों के अंदर परेशान रहे. इसका कारण रहा अमृतसर से इंदौर जाने वाली ट्रेन. ट्रेन संख्या 19326 के इंजर के ऊपर लगा पैंटो ओएचई लाइन में अटककर बिल्लोचपुरा स्टेशन से पहले टूट गया. दोपहर करीब पौने दो बजे यह ट्रेन बिल्लोचपुपरा स्टेशन के पास खड़ी हो गई. चालक ने इंजन में खराब होने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी.

रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन में आई खराब को ठीक करने के प्रयास शुरू किए गए. इधर इंजन खराब होने के चलते पीछे से आने वाली ट्रेनें भी खड़ी हो गईं. मथुरा से आगरा के बीच में ही करीब आधा दर्जन ट्रेन खड़ी हो गई. करीब ढाई घंटे बाद सवा चार बजे डीजल इंजन लगाकर अमृतसर—इंदौर एक्सप्रेस को रवाना किया. ट्रेन खराब होने के कारण पातालकोट एक्सप्रेस, सचखंड, झेलम, उत्कल और श्रीधाम एक्सप्रेस करीब तीन खंडे देरी से चलीं. इस बीच धूप में बीच में ट्रेन खड़ी होने से यात्री गर्मी में काफी परेशान रहे.