Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Hari Bol Seva Samiti and Sadbhavna Park Committee will do mass marriage of 11 poor daughters in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Hari Bol Seva Samiti and Sadbhavna Park Committee will do mass marriage of 11 poor daughters in Agra

181

आगरालीक्स….आगरा में हरि बोल सेवा समिति एवं सद्भावना पार्क समिति करेगी 11 निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह…कमला नगर में चल रहीं सामूहिक विवाह की तैयारियाँ, समाजसेवियों ने आमंत्रण पत्र किया जारी

मित्तल परिवार के सहयोग से हरि बोल सेवा समिति एवं सद्भावना पार्क समिति द्वारा 11 गरीब बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह 4 नवंबर को कमला नगर एफ ब्लॉक स्थित सद्भावना पार्क में आयोजित किया जाएगा। आजकल सद्भावना पार्क में सामूहिक विवाह की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को पार्क में समाजसेवियों द्वारा विवाह समारोह के आकर्षक आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। इस अवसर पर हरि बोल सेवा समिति के मुख्य संरक्षक एवं सद्भावना पार्क समिति के अध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने बताया कि 3 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से पार्क में मेहंदी उत्सव होगा। सभी बेटियों के मेहंदी लगाई जाएगी। साथ ही महिला संगीत में वर-वधु और उनके परिवारी जन संगीत और नृत्य के उल्लास में शामिल होंगे।

हरि बोल सेवा समिति की संस्थापिका ममता सिंघल ने बताया कि 4 नवंबर को सुबह 10:00 बजे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग के निवास सी-27, कमला नगर से सद्भावना पार्क तक बैंड बाजों सँग सामूहिक बारात निकलेगी। दोपहर 12:00 बजे सामूहिक वरमाला और आशीर्वाद समारोह के बाद फेरे आदि की मांगलिक रस्में होंगी। विवाह समारोह के मुख्य सहयोगी मित्तल परिवार के मुखिया और लक्ष्मी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के मालिक अशोक मित्तल एवं श्रीमती आशा मित्तल ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी नवयुगलों के परिवारीजनों और समारोह में शामिल आगरा वासियों के सामूहिक प्रीतिभोज के बाद शाम 4:00 बजे नम आँखों से बेटियों की विदाई की जाएगी। हर नव युगल को 25 हजार रुपए की एफडीआर, फ्रिज, अलमारी, पलंग और सोने-चाँदी के आभूषण सहित ग्रहस्थी का जरूरी सामान उपहार स्वरूप भेंट किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य आयोजक अशोक मित्तल, श्रीमती आशा मित्तल, अखिल मित्तल, रचना मित्तल, निखिल मित्तल, प्रियंका मित्तल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, ममता सिंघल, मीरा अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल, महेश जौहरी, विक्की गर्ग, अशोक राणा, विनय वर्मा, विनोद कुमार अग्रवाल, सुरेशचंद मांगलिक, महेश चन्द्र अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल, वरुण जैन, पूजा अग्रवाल, रामगोपाल, चारु अग्रवाल, रिचा मांगलिक, सीमा अग्रवाल, श्वेता शर्मा, संध्या जैन, प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!