आगरालीक्स…आगरा के सेंट्रल आगरा पब्ल्कि स्कूल में बच्चों का हुआ हेल्थ चेकअप. आंख और दांत किए चेक. डॉक्टरों ने बच्चों को दी ये सलाह
सेण्ट्रल आगरा पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा आरोग्य हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश देव ने विद्यार्थियों का परीक्षण कर उन्हें मोबाइल का प्रयोग न करने व समय समय पर आँखों की जाँच कराने का परामर्श दिया। वहीं दन्त चिकित्सक डॉ. अनुपमा जादौन ने विद्यार्थियों को ज्यादा पानी पीने, जंक फूड न खाने, मौसम के अनुरुप फल एवं सब्जियाँ खाने तथा सुबह शाम ब्रश करने की सलाह दी।

इसमें मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन महेश चन्द्र शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम त्रिवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव व एकेडमिक डायरेक्टर अनुराधा शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र शर्मा एवं आलोक चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से कुनाल मित्तल, ज्योति सिंह, शीबा हुसैन, रितू शर्मा, डॉ. आरपी सिंह उपस्थित रहे।
