आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर बनने को युवाओं में जोश हाई. दौड़ और लॉन्ग जम्प में खुद को कर रहे साबित. आज इतने युवा पहुंचे
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. 12 जिलों के करीब 15 हजार अभ्यर्थियों के लिए 14 जुलाई से एक अगस्त 2024 तक यहां रैली है. पहले दिन जहां 750 युवाओं ने अपना जोश दिखाया तो वहीं आज 991 युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए अपना जोश हाई किया. हालांकि आज 1187 अभ्यर्थियों को आना था लेकिन इनमें से 196 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे.
देखें फोटोज

