आगरालीक्स …आगरा में पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, दिव्यांशी चौधीर को अरेस्ट करने के लिए पंजाबी समाज ने कल तक का समय दिया है। आज अंतरिम जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होनी है।
आगरा में 15 अप्रैल की रात को अपनी बेटी को कार से घर लेकर पहुंचे जूता कारोबारी पर पूर्व मंत्री उदयभान सिंह चौधरी के नाती दिव्यांश चौधरी ने कार चढ़ाने की कोशिश की थी, इस मामले में कार से कुचलने सहित अन्य धाराओ में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। दिव्यांश चौधरी पर आरोप है कि वह जूता कारोबारी की बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था उसका रास्ता रोक लेता था इस मामले में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है और पुलिस में भी शिकायत की गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दिव्यांश चौधरी फरार है,
इसी बीच पूर्व मंत्री उदयभान सिंह ने प्रेसवार्ता कर जूता कारोबारी की बेटी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर दी, उसके फोटो और तथाकथित पर्सनल चैट भी सार्वजनिक कर दी, इससे पंजाबी समाज में आक्रोश है। उन्होंने बुधवार को बैठक कर तीन दिन में दिव्यांश चौधरी को अरेस्ट करने के लिए अल्टीमेटम दिया था लेकिन अभी वह पकड़ा नहीं जा सका है।
अंतरिम जमानत पर आज सुनवाई
दिव्यांशी चौधरी की अंतरिम जमानत पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी है, पुलिस इस पर नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही दिव्यांश चौधरी की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।