आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने तोड़े आज रिकॉर्ड. 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ यूपी में सबसे गर्म शहर रहा आगरा..दूसरे नंबर पर
आगरा में आज वोटिंग डे वाले दिन गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आईएमडी के अनुसार आज आगरा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा आज प्रदेश में सबसे अधिक गर्म शहर दर्ज किया गया. दूसरे नंबर पर झांसी रहा जहां का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे पहले रविवार को भी आगरा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मई को आगरा में हल्की बारिश के आसार है जिसके बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/05/24) 44.4
Departure from Normal(oC) 2.7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/05/24) 25.8
Departure from Normal(oC) 0.7