आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने दिखाए तेवर. 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा आज दिन का तापमान. नॉर्मल से 5 डिग्री अधिक…दिन में गर्म हवाएं चलने के आसार
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. आज दोपहर को तेज धूप में लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास हुआ. सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप में एक पल ठहरना मुश्किल हो रहा था. इसका असर तापमान पर भी रहा. मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि नॉर्मल से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गर्मी अब अपना प्रभाव दिखाएगी. दो दिन दोपहर के समय गर्म हवाएं चल सकती हैं. तापमान में अभी और बढ़ोतरी होगी. आईएमडी के अनुसार मार्च के खत्म होनेसे पहले ही आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/03/25) 38.4
Departure from Normal(oC) 5.4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/03/25) 16.4
Departure from Normal(oC) -2.4