आगरालीक्स…. आगरा में भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है, बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पानी का सेवन खूब करें।

आगरा में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है और लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप निकलने से लोगों को परेशानी होने लगी है। कुछ देर के लिए धूप में बैठने पर प्यास लग रही है, शरीर जल रहा है। इस मौसम में डाॅक्टर सलाह दे रहे हैं कि पानी का सेवन खूब करें।
बाहर के फूड आइटम न खाएं
गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में सावधानी बरतें। बाजार के खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। धूप में न जाएं। धूप में निकलने पर पानी लेकर जाएं।