आगरालीक्स ….आगरा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, तापमान बढ़ने से लोगों को उल्टी दस्त की समस्या हो रही है। अस्पताल में मरीज बढ़ने लगे हैं। जानें क्या करें।

आगरा में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है, तापमान बढ़ने से इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन हो रहा है। इससे पेट दर्द के साथ ही उल्टी की समस्या होने लगी है। सिर में दर्द और पैरों में दर्द की समस्या के साथ अस्पताल में मरीज पहुंच रहे हैं।
नीबू पानी का करें सेवन
चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में धूप में ज्यादा देर तक रहने से शरीर से पसीना अधिक निकलता है, इससे शरीर में नमक की कमी होने लग जाती है। नमक के साथ ही अन्य मिनरल भी शरीर में कम होने लगते हैं। इससे शरीर में दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए नीबू पानी का सेवन अधिक करें।
धूप में निकलने से बचें
इस मौसम में धूप में निकलने से बचें, इससे बीमारी से बच सकते हैं। जरूरी काम होने पर ही सुबह 11 से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलें।