आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी के साथ लू चलने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द के साथ ही बार बार मुंह सूख रहा है, क्या करें। ( Agra News: Heat stroke symptoms#Agra)
दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। इसके साथ ही लू चल रही है। गर्मी और लू चलने से शरीर से पसीना अधिक निकल रहा है और इलेक्ट्रोलाइट का असंतुलन होने से मांसपेशियों में दर्द होने लगता है। सिर दर्द के साथ ही चक्कर आ रहे हैं।
नीबू शिकंजी और छाछ पीएं
इस मौसम में तरह पदार्थ और साल्ट का सेवन अधिक करें। नीबू शिकंजी के साथ ही छाछ पीएं।