आगरालीक्स …Agra News:आगरा में रात में घर के बाहर वाहन खड़े करने पर विवाद को देख नगर निगम बनाएगा रात्रिकालीन पार्किंग, एक घंटे से लेकर मासिक पास के रेट भी हुए जारी। ( Agra News: Night Parking, Parking under Flyover in Agra soon#Agra)
प्रदेश के सभी नगर निगम और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए नगर विकास विभाग ने घरों के बाहर वाहनों को खड़े करने में आ रही समस्या को देखते हुए रात्रिकालीन पार्किंग बनाने के निर्देश दिए हैं। ये पार्किंग नगर निगम की जमीन, खाली जमीन के साथ ही जरूरत पड़ने पर 12 मीटर से चौड़े रोड पर बनाई जा सकेगी। इसके साथ ही पहले से जो भी पार्किंग हैं उनकी भी क्षमता बढ़ाई जाएगी।
फ्लाईओवर के नीचे भी पार्किंग
आगरा में फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह पड़ी हुई है, इसमें भी पार्किंग बनाई जाएगी। पार्किंग संचालित करने के लिए नगर निगम में पंजीकरण कराना होगा। वहीं, जिन पार्किंगों को नगर निगम संचालित करेगा उसके ठेके उठाए जाएंगे। पार्किंग में सीसीटीवी के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त, आगरा सुरेंद्र यादव का कहना है कि 12 सदस्यीय कमेटी बनाई जा रही है यह कमेटी पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित करेगी।
पार्किंग के रेट
एक घंटे के लिए, कार 15 रुपये, स्कूटी बाइक, 7 रुपये
2 घंटे के लिए, कार 30 रुपये, स्कूटी बाइक, 15 रुपये
24 घंटे के लिए, कार 120 रुपये, स्कूटी बाइक, 57 रुपये
मासिक पास, कार 1800 रुपये, स्कूटी बाइक, 855 रुपये