Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: Heatwave alert in Agra. Administration issued guidelines regarding extreme heat…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Heatwave alert in Agra. Administration issued guidelines regarding extreme heat…#agranews

235

आगरालीक्स…आगरा में हीटवेव का अलर्ट. भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन. लोगों से की अपील—दिन के इन तीन घंटे में सतर्क रहें…

आगरा में हीटवेव की अलर्ट जारी किया गया है. इस बार गर्मी में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है जिसके बाद आगरा प्रशासन भी हीटवेव को लेकर अलर्ट हो गया है और लोगों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) शुभांगी शुक्ला ने अवगत कराया है कि जनपद में विगत दिवसों में बढ़ते तापमान के कारण लू-प्रकोप (हीटवेव) से बचाव के लिए जिलाधिकारी, आगरा के निर्देशों के क्रम में समस्त जनपद स्तरीय कार्यालयों एवं तहसीलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है।

दोपहर 12 से तीन बजे तक न निकलें बाहर
जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक के मध्य, अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपडे़ को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें, कड़ी धूप में अत्यधिक शारीरिक श्रम करने से बचें एवं थोड़े-थोड़े अन्तराल पर विश्राम लें, हल्के रंग के ढीले सूती कपडे़ पहने, सफर में अपने साथ पानी रखें, जितनी बार हो सके पानी पीयें, प्यास न लगे तो भी पानी पीयें, जानवरों को छांव में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पीने को दें, धूप में खड़े वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को न छोडें, खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे एवं खिड़की खुले रखें, जिससे हवा का आना-जाना बना रहें, घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना, फलों का ताजा जूस, वेल का शर्बत एवं नारियल पानी इत्यादि का सेवन करें, मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी एवं सन्तरा इत्यादि का भी सेवन करें, संतुलित, पौष्टिक व हल्का भोजन नियमित करें, भोजन में दही एवं सत्तू को भी सम्मिलित करें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें, बासी भोजन करने से बचें, चाय, कॉफी, शराब जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें, यह शरीर को निर्जलित कर सकते है, अपने घर को ठण्डा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें, रात में खिड़कियां खुली रखें, ठंडे पानी से बार-बार नहायें, खिड़की को रिफलेक्टर एवं गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके, आपात स्थिति से निपटने के लिये प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें, स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें।

इसके अलावा उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि लू लगने पर लू लगे व्यक्ति को छायादार ठंडे स्थान पर पंखा/कूलर आदि के सामने लिटायें, शरीर का तापमान कम करने के लिए शरीर, गर्दन, सिर एवं पेट पर ठंडे पानी से गीला किया हुआ कपड़ा रखें, ओआरएस घोल, छाछ एवं शर्बत पिलायें, यदि आराम न मिले तो तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र/अस्पताल में ले जायें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: An unreserved special train will run between Lucknow and Agra Fort for PET exam candidates…#agranews

आगरालीक्स…PET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ–आगरा फोर्ट के बीच चलेगी अनारक्षित...

आगरा

What will the Karwa Chauth moon look like? Thick clouds blanket the sky over Agra

आगरालीक्स…कैसे दिखेगा करवाचौथ का चांद. आगरा के आसमान में घने बादलों का...

बिगलीक्स

Tragic: Mother and her two-year-old son killed in an accident in Artoni, Sikandra, Agra…#agranews

आगरालीक्स...दर्दनाक, सिकंदरा के अरतौनी में मां और उसके दो साल के बेटे...

आगरा

Agra Weather: Clouds gather over Agra; Meteorological Department issues a ‘yellow alert’ for heavy rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादलों का डेरा, मौसम विभाग का तेज बारिश को लेकर...

error: Content is protected !!