आगरालीक्स …Agra News: आगरा में मेट्रो के निर्माण के चलते सुल्तानगंज की पुलिया पर भीषण जाम लगने लगा है, यातायात हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। ( Agra News: Heavy Traffic Jam due to Metro Work in Agra#Agra)
आगरा में एमजी रोड, आगरा दिल्ली हाईवे और अब भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज की पुलिया के बीच मेट्रो का काम चल रहा है। इसके लिए आधे रोड पर बैरिकेडिंग किया गया है। इससे जाम के हालात बनने लगे हैं। बारिश होने पर भीषण जाम लग जाता है लोग घंटों जाम से जूझ रहे हैं।
सुल्तानगंज की पुलिया पर भीषण जाम
भगवान टॉकीज से सुल्तानगंज की पुलिया के बीच मेट्रो के निर्माण के चलते जाम लगने लगा है। सुल्तानगंज पुलिया पर हर समय जाम लगा रहता है। एक एक घंटे लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा है। यातायात पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर जारी करने के साथ ही टिवटर पर यातायात का लाइव अपडेट भी जारी किया जा रहा है।
यातायात हेल्प लाइन नंबर✓ 9548524141