आगरालीक्स…आगरा में 75 छात्राओं का हिमोग्लोबिन चेक किया गया. एनीमिया अधिक पाए जाने पर बांटी टेबलेट…ये दी जानकारी
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया “एनीमिया मुक्त भारत अभियान” को बल देने हेतु मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा “गणेश राम नगर सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर” में आज शुक्रवार को हिमोग्लोबिन परीक्षण कैंप लगाया गया।

डॉ रुचिका गर्ग आचार्य स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने बताया कि 75 छात्राओं का परीक्षण किया गया, जिन छात्राओं में एनीमिया पाया गया उनको आयरन की टेबलेट वितरित की गई एवं भविष्य में आयरन की गोली सेवन करने के पश्चात उनका हिमोग्लोबिन पुनः परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 लड़कियों का हीमोग्लोबिन 6 या 6 से कम जिसके लिए उनको परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज बुलाया गया है।