आगरालीक्स…हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म को भारत के सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट संस्थान रैंकिंग सर्वे में मिला सर्वोच्च स्थान…8 हजार युवाओं को रोजगार दे चुका है यह संस्थान
हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म भारत के शीर्ष कॉलेजों में से एक है. यह छात्रों और हेरिटेज इंस्टीट्यूट कॉलेज के विशिष्ट संकाय द्वारा कड़ी मेहनत और समय और प्रयास के निवेश का प्रत्यक्ष परिणाम है. प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत पुरस्कारों से लेकर सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट संस्थान पुरस्कारों तक हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म की सभी श्रेणियों और क्षेत्रों में उचित हिस्सेदारी रही है.
रोजगारपरक पाठ्यक्रम होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में विगत 17 वर्षों से अपने उत्कृष्ठ शिक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को होटल एवं पर्यटन के विभिनन् क्षेत्रों में सफलता पूर्वक नियोजन के शानदार उपलब्धि के साथ हेरिटेज इंस्टीट्यूट को एक बार फिर संस्था की अकादमिक और अनुसंधान उत्कृष्टता, उद्योग इंटरफेस और प्लेसमेंट, बुनियादी ढांचा और सुविधाएं के आधार पर हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म को भारत की प्रतिष्ठित पत्रिका द वीक 2023 द्वारा संपन्न अखिल भारतीय रैकिंग के आधार पर उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट संस्थान में 7वां स्थान प्रदान किया गया है. हेरीटेज इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म आज भारत के सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में शामिल होकर उत्तरोत्तर विकास के राह पर अग्रसर है.

इसके परिणामस्वरूप एचआईएचटी न केवल अपने दीर्घकालीन पाठ्यक्रमों द्वारा शिक्षण प्रदान कर रोजगार के अनेकानेक अवसर सृजित कर रहा है. साथ ही पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा समाज के वंचित युवाओं को वर्ष 2015 से प्रशिक्षित कर लगभग 8000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा चुका है.
हेरिटेज इंस्टीट्यूट के समूह अध्यक्ष डीके सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह उपलब्धि एचआईएचटी की पूरी टीम के द्वारा किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है व साथ ही साथ अंतराष्ट्रीय स्तर की पिशक्षण विधि आर 100 प्रतिशत ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट का होना है. उन्होंने आगे कहा कि देश के युवाओं के लिए अच्छी व बेहतर एजुकेशन हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है और इस संदर्भ में हेरिटेज इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड टूरिज्म हमेशा प्रयत्नशील रहा है और आगे भी रहेगा.