आगरालीक्स…. आगरा रीजन में हाईस्पीड ट्रेन दौड़ेगी, हर 35 मिनट में ट्रेन मिलेगी और पांच स्टेशन बनेंगे। आगरा में निरीक्षण के लिए पहुंची उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि मथुरा-वृंदावन के बीच मार्च 2023 तक र्हाइ स्पीड ट्रेन दौड़ने लगेंगी।

उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार शनिवार को निरीक्षण करने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे, उन्होंने बताया कि प्रमुखता से मथुरा-वृंदावन के बीच हाई स्पीड ट्रेन संचालित करने का काम चल रहा है। इसके लिए मथुरा-वृंदावन के बीच ब्रोड गेज लाइन डाली जा रही है, इस लाइन को डालने का काम मार्च 2023 तक पुरा किया जाना है।
ईदगाह स्टेशन बनेगा शहर का मुख्य स्टेशन
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि आगरा मेट्रो का काम चल रहा है, इससे आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन में कई बदलाव होंगे और आने वाले समय में ईदगाह आगरा का मुख्य रेलवे स्टेशन होगा। तीन दिवसीय दौरे पर आगरा आए उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार रविवार को कोच डिपो और स्टेशनों का निरीक्षण करेंगे और सोमवार को आगरा-भांडई रेल ट्रैक का निरीक्षण करने जाएंगे।