Tuesday , 4 February 2025
Home आगरा Agra News: Holi Milan celebration with Hawan at ABVP office in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Holi Milan celebration with Hawan at ABVP office in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ABVP कार्यालय पर हवन के साथ हुआ होली मिलन समारोह. राधा-कृष्ण के स्वरूपो में कार्यकर्ताओं ने खेली फूलों की होली

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर का होली मिलन समारोह भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। राजामंडी स्थित अभाविप के ब्रज प्रांत कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समस्त कार्यकर्ताओ के मंत्रोच्चारण एवं लोककल्याण की कामनाओं के साथ हवन क्रिया सम्पन्न हुई। वही समारोह में सांस्कृतिक नृत्य भी हुए। राधा-कृष्ण के स्वरूपा ने नृत्य कर जमकर सभी के साथ फूलों की होली खेलकर रंगोत्सव के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यार्थी परिषद की मान्यता है कि बिना अराजकता एवं हुडदंग के भी सद्भाव के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा सकता है, प्रतिवर्ष अभाविप अपने इस कथन को चरितार्थ करने का कार्य कर रही है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने हवन कुंड में प्रथम आहुति अर्पित कर पूजन का शुभारंभ किया, साथ ही यजमान के रूप में प्रान्त कार्यालय मंत्री सिद्धार्थ उपाध्याय रहे।

विभाग प्रचारक आनंद ने कहा होली का त्योहार भक्त प्रहलाद के ईश्वर की प्रति अनन्य भक्ति और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा कि ब्रज की परंपरागत हवन कर होली का उत्सव मनाने वाली संस्कृति के संरक्षण के साथ अभाविप कार्यकताओं एवं समाज के अंदर सनातनता की लौ प्रज्वलित करने का कार्य करती आ रही है। हवन से नकारात्मक ऊजाओं के विनाश के साथ फूलों से आचरण की शुद्धि ही होली की वास्तविक महत्वता है जिसका अनुसरण अभाविप सफलतापूर्व करती है।

प्रान्त संगठन मंत्री मनीष राय ने बताया, कि प्रतिवर्ष अभाविप लोक कल्याण के भाव को मन में धारण कर फूलों की होली का भव्य आयोजन करती है, ऐसा करने से सामाजिक परिवेश में सद्भावना एवं समरसता का उद्गम होता है। एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही समाज में प्रेम एवं शांति स्थापित करना सुनिश्चित करती आई है।
इस दौरान विभाग प्रचारक आनंद, प्रान्त अध्यक्ष डॉ मनु प्रताप सिंह, केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, पूर्व प्रान्त अध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, डॉ बी के अग्रवाल, महानगर संगठन मंत्री नीरज, प्रांत मीडिया संयोजक प्रियंका तिवारी, महानगर मंत्री तान्या, प्रान्त सह मंत्री शुभम कश्यप, महंत निर्मल गिरी, राहुल चौधरी, संजय अग्रवाल, सिमरन उपाध्याय, पूर्व कार्यकर्ता सचिन गोयल, योगेंद्र त्यागी, सुग्रीव चौहान, मनमोहन सिंह, अशोक चौबे, अभिनव मौर्य, जीडी चाहर,मोहित सोलंकी,राजेश कुलश्रेष्ठ,केसर सिंह,डॉ संगीता,डॉ अमिता वर्मा,डॉ शोर्यजीत,राजेश लवानिया,मेघराज,ललित शर्मा,शिवम,रीना शर्मा,अवदेश सोलंकी,डॉ बलराम कांत ,उमंग,सुब्रत, सुमित,दीपक,सागर,आकाश, प्रियांशु,आशी,दिया,मधु,कुमकुम, ट्विंकल,आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Speeding bike collides with divider, father dies, son injured

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पिता—पुत्र का फिरोजाबाद में एक्सीडेंट.पिता की मौत, बेटा...

आगरा

Agra News: Inauguration of Agra’s newly constructed model police post Balkeshwar

आगरालीक्स…आगरा की नवनिर्मित आदर्श पुलिस चौकी बल्केश्वर का लोकार्पण. लघु उद्योग भारती...

आगरा

Agra News: BSP Councilors surrounded the Municipal Commissioner’s residence in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पार्षदों ने नगर आयुक्त के आवास का किया घेराव. घर...

आगरा

Agra News: Melting cold at night in Agra, snowfall on the mountains will still affect the plains..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को गलनभरी सर्दी, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का...