आगरालीक्स…आगरा में अभी भी जारी है होली का खुमार. भारत विकास परिषद की सर्वोदय शाखा ने दयालबाग में किया होली मिलन समारोह….
भारत विकास परिषद सर्वोदय शाखा द्वारा जतिन रिसॉर्ट दयालबाग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रकल्प अधिकारी केडी गुप्ता, राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री डॉ तरुण शर्मा ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोमदेव सारस्वत , जिला चेयरमैन धर्म गोपाल मित्तल ,सर्वोदय शाखा के संरक्षक अजय गोयल, अध्यक्ष अतुल गोयल, महामंत्री अनूप गोयल ,व संस्थापक पवन कुमार अग्रवाल श्याम सुंदर माहेश्वरी, रविंद्र गोयल ,मनोज कुमार गर्ग, मयंक अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में श्रीमती सीमा गोयल, अर्चना गोयल, दिव्या गोयल ,कविता अग्रवाल, स्वीटी गर्ग ,कविता अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल ,उर्मिला माहेश्वरी, कनिका, सोनिया, नीलिमा ,सोनल, सुची, योगेश कुमार आशीष, मोहित, पीयूष आदि उपस्थित थे