आगरालीक्स…आगरा में 24 जुलाई को होने वाली छुट्टी कैंसिल. प्रशासन ने लिया निर्णय..जारी किए ये आदेश
आगरा में 24 जुलाई को होने वाली कैलाश मेले की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. प्रशासन की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं. कैलाश मेले की छुट्टी अब 21 अगस्त को होगी. बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से इसके आदेश दिए गए हैं.

बता दें कि आगरा में सावन के तीसरे सोमवार को सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर पर मेला लगता है. इस दिन स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अवकाश घोषित है, जो आगरा के गजट में शामिल है. इसकी शुरुआत अंग्रेज अधिकारी ने अपनी पत्नी के मंदिर में मिलने पर की थी, जो जंगल में शिकार करने के दौरान खो गई थी