आगरालीक्स…धनतेरस कल. बाजारों में होगी धनवर्षा. जानें कितने करोड़ रुपये के कारोबार की है उम्मीद और पिछले साल कितने का हुआ था कारेाबार
दुनिया में एकमात्र धनतेरस एक ऐसा पर्व है जिसमें एक दिन के अंदर रिकॉर्ड कारोबार होता है. छोटे से छोटा व्यक्ति और बड़े से बड़ा व्यक्ति कुछ न कुछ खरीदता जरूर है. धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है, ऐसे में बाजारों में इस दिन जबर्दस्त उत्साह देखा जाता है. सुबह से देर रात तक भीड़ बनी रहती है. धनतेरस को लेकर आगरा के कारोबारियों व व्यापारियों में भी उत्साह है. वे इस दिन अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं. बात अगर पिछले साल की करें तो पिछले साल आगरा में धनतेरस पर 500 करोड़ का कारोबार हुआ था. रात तक बाजारों में भीड़ रही थी और मिठाइयों की दुकानों पर स्टॉक खत्म् हो गया था.

इस बार भी धनतेरस पर इससे ज्यादा के कारोबार की उम्मीद आगरा के व्यापारियों को है. सबसे ज्यादा कारोबार सराफ बाजार में हो सकता है. धनतेरस पर गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की जमकर बिक्री होती है. वहीं कपड़ा बाजार में भी बूम बने रहने के आसार हैं. इसके अलावा आटो मोबाइल सेक्टर, बर्तन कारोबारी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की भी जबर्दस्त बिक्री का अनुमान जताया जा रहा है.