आगरालीक्स …..आगरा के टीला माईथान में धर्मशाला की बेसमेंट की खोदाई में ढहे मकानों को रात में ध्वस्त कर दिया गया। सुबह लोग जागे तो मलबा पड़ा हुआ था। प्रशासन ने इन्हें डूडा से बने मकान उपलब्ध कराएगा।

आगरा के टीला माईथान में धर्मशाला को तोड़कर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने के लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी, 26 जनवरी को धर्मशाला से सटे तीन मकान और एक मंदिर ढह गए। हादसे में चार साल की बालिका की मौत हो गई। प्रशासन ने धर्मशाला से सटे 10 मकान सहित 39 मकान खाली करा लिए। इसमें से 10 मकानों को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया।
रात में ध्वस्त किए गए मकान
मकानों को ध्वस्त करने के लिए सेना की भी मदद ली गई, सेना की निगरानी में काम शुरू किया गया। मिटटी डालकर धर्मशाला के हिस्से को उठाया गया। बुधवार रात को एक के बाद एक मकान ध्वस्त कर दिए गए। सुबह लोग पहुंचे लेकिन तब तक मकान ध्वस्त हो चुके थे। 10 लोगों के मकान ध्वस्त किए जाने हैं, इनको डूडा द्वारा मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।