आगरालीक्स…नवरात्रि के बाद प्याज के दामों में भारी उछाल. आगरा में 60 से 80 रुपये तक किलो बिक रही प्याज. दिवाली तक 100 से ऊपर तक जा सकते हैं रेट. जानिए कारण
पिछले कुछ दिनों में प्याज की कीमतों में भारी उछाल आया है. दिवाली से पहले ही प्याज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. एक सप्ताह पहले जहां आगरा में प्याज 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रही थी वह अब 60 से 80 रुपये किलो तक मिल रही हे. नवरात्रि से ही प्याज के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. एक से दो महीने पहले जहां टमाटर 400 रुपये किलो तक पहुंच गया था वहीं अब प्याज की कीमतें भी धीरे—धीरे बढ़ रही हैं. आगरा की सिकंदरा सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता राममोहन ने बताया कि दिवाली तक प्याज की कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंच सकती है.
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अभी फिलहाल प्याज की आवक में कमी है जिसके कारण दामों में बढ़ोतरी हो रही है. दिसंबर तक बाजार में प्याज का नया माल आ जाएगा. उनका कहना है कि फिलहाल मंडी में अच्छी प्यार 350 रुपये प्रति 5 किलोग्राम तक आ रही है. दो दिन पहले यह 300 रुपये थी और एक सप्ताह पहले 200 रुपये तक थीं. पिछले सप्ताह कीमतों में और तेजी आई है.