Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: Hundreds of people surrounded in highway and expressway ruckus and stone pelting…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Hundreds of people surrounded in highway and expressway ruckus and stone pelting…#agranews

203

आगरालीक्स…आगरा में आज हाइवे हो या फिर एक्सप्रेस वे. बवाल और पथराव में घिरे सैकड़ों लोग. जान बचाने के लिए गाड़ियों से निकलकर भी भागे. उनकी चिंता में परिजन भी रहे परेशान

अग्निपथ योजना में सेना में चार साल की नौकरी का युवा विरोध कर रहे हैं. लेकिन इनके इस विरोध के कारण हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे हजारों लोगों को अपनी जान बचाने के लिए जूझता देखा गया. बवाल और पथराव के बीच वाहनों में बैठे लोग दहशत में आ गए. यमुना एक्सप्रेस वे हो या फिर आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे, आगरा दिल्ली हाइवे हो या फिर आगरा ग्वालियर हाइवे. वाहनों के रुकने पर उपद्रवियों ने उनके ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया. अचानक हुए इस हमले से हर कोई दहशत में आ गया. बहुत से लोगों को तो अपनी गाड़ियों से निकलकर भागना पड़ा और पुलिस सुरक्षाचक्र में जैसे—तैसे पहुंचे. पुलिस भी इन पत्थर फेंकने वालों और गाड़ियों पर तोड़फोड़ करने वालों से दिनभर जूझती रही.

गुरुवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. शुक्रवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिरोजाबाद क्षेत्र में आस पास के गांव के युवा पहुंच गए. एक्सप्रेस वे पर बैरियर लगा दिए, इससे वाहन रुक गए. युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया. रोडवेज बस के बैरियर पर रुकते ही यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कह दिया और युवाओं ने पथराव शुरू कर दिया. एक के बाद एक चार रोडवेज बसों में युवाओं ने पथराव किया. युवाओं के रोडवेज बसों पर पथराव करने से चीख पुकार मच गई. यात्री बचने के लिए भागने लगे. पथराव में बसों ने शीशे टूट गए, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कुछ ऐसा ही हाल आगरा—दिल्ली हाइवे पर हुआ. पत्थरों के हमलों से बचने के लिए लोग अपनी वाहनों से निकलकर पुलिस के सुरक्षा घेरे में पहुंचे. इनमें बुजुर्गों से लेकर महिलाएं और बच्चे तक शामिल रहे.

यमुना एक्सप्रेस वे पर युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी. एहतियातन, यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे वाहनों को रोक दिया गया है. इससे यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है. गर्मी से जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल है.

आगरा में ग्वालियर रोड पर पथराव
आगरा में युवा ग्वालियर रोड पर एकत्रित हो गए, यहां जाम लगा दिया. पुलिस ने युवाओं को खदेड़ा तो पथराव कर दिया. इससे आगरा ग्वालियर रोड पर कई वाहन और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद युवा रेलवे ट्रैक की तरफ जाने लगे
, पुलिस ने उन्हें रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया.

आगरा​ दिल्ली हाईवे पर युवाओं पर लाठी चार्ज
युवाओं ने आगरा दिल्ली हाईवे जाम कर दिया, वाहनों पर पथराव किया. इससे राहगीर घायल हो गए. युवाओं के उत्पात मचाने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, इसके बाद युवक हाईवे से हटे लेकिन आगरा​ दिल्ली हाईवे पर जगह जगह प्रदर्शन किया गया.

अपनों की चिंता में परेशान रहे परिजन
इधर हाइवे पर बवाल और पथराव के बीच फंसे सैकड़ों वाहनों में बैठे लोग तो दहशत में थे ही, इनकी चिंता में इनके परिवार वाले भी काफी परेशान रहे. वे बार—बार फोन कर पूरी जानकारी लेते रहे. सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद ही परिजनों की चिंता समाप्त हुई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : St. Francis Convent School’s girls’ team, Agra, has qualified for the CBSE national competition.

आगरालीक्स…सीबीएसई क्लस्टर 19 नॉर्थ जोन खो—खो में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

error: Content is protected !!