आगरालीक्स…आगरा में त्योहार से पहले दूर हुए पति—पत्नियों के गिले शिकवे. झगड़े और मारपीट के बाद रह रहे थे अलग. अब साथ जलाएंगे दिवाली के दीये…
आगरा में पति—पत्नियों के बीच त्योहार से पहले सारे गिले शिकवे दूर हो गए. परिवार परामर्श केंद्र इनको एक किया गया और अब ये साथ मिलकर एक साथ दिवाली के दीये जलाएंगे.
पहला मामला कमला नगर का है. यहां रहने वाली एक युवती की शादी 11 महीने पहले ही जयपुर में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गए. युवती पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी. युवती ने इसकी शिकायत आशा ज्योति केंद्र पर की जहां काउंसलिंग पर दोनों पति—पत्नी को बुलाया गया और इनकी बीच के सारे गिले शिकवों को दूर किया गया. अब दोनों दिवाली का त्योहार साथ में मनाने के लिए राजी हो गए. पति मनाकर अपनी पत्नी को ले गया.

दूसरा मामला किरावली की रहने वाली एक युवती का है. तीन साल पहले इसकी शादी शाहगंज के रहने वलो युवक के साथ हुई थी. दोनेां के एक बेटा भी है. युवती का आरोप थाि कप ति आए दिन उसके साथ मारपीट किया करता था. तंग आकर वह पिछले तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी. परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों को एक किया गया और इनके बेटे की यह पहली दिवाली है. दोनों पति—पत्नी के बीच समझौता कराया गया और अब ये साथ में दिवाली मनाएंगे.