आगरालीक्स…इंस्टाग्राम पर जिसे रईस समझकर कर ली शादी, वह झोपड़पट्टी में किराये पर रहने वाला निकला. शादी के दो महीने बाद ही उड़ गए युवती के होश. अब पुलिस के चक्कर लगा रही युवती
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक युवती ने मुंबई के रहने वाले एक युवक से शादी कर ली लेकिन शादी के दो महीने बाद ही उसकी हकीकत जानकर युवती के होश उड़ गए. युवती ने बताया कि युवक से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. युवक मुंबई का रहने वाला था. उसका टॉप क्लास का रहन सहन था. ब्रांडेड कपड़े पहना था. रईस घराने का समझ उसके साथ शादी कर ली लेकिन शादी के दो महीने बात ही जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि युवक किराए पर रहता था और अब ससुराली घर से गायब हैं. युवती ने काउंसलर से केस दर्ज करने की संस्तुति की है.
परिवार परामर्श केंद्र पहुंचकर युवती ने बताया कि वह नाई की मंडी की रहने वाली है. एक साल पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई. युवक ने निजी कंपनी में बड़े पैकेज पर नौकरी करने की जानकारी दी. उसके फोटो, वीडियो में भी उसका रहन—सहन रईसों जैसा दिखाई दिया. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई. तीन महीने पहले युवक परिवार के साथ मिलने आगरा आया. रईस परिवार देख परिजन भी रिश्ता तय करने पर राजी हो गए और दोनों ने शादी कर ली.
शादी के दो माह वह ससुराल पहुंची लेकिन पति उसे लेने नहीं आया तो वह खुद ससुराल पहुंच गई. वहां लोगों ने बताया कि पति और उसका परिवार किराए पर रहता था ओर यहां से कुछ दिन पहले ही चले गए. किसी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है. काउंसलर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कराने की संस्तुति की गई है.