आगरालीक्स…आगरा में आइफा ने लांच किया ‘ द डिजाइनर कैलेंडर 2026’. तीन चरणों में चुनीं गईं 12 फेस आफ आइफा.
डिजाइनिंग के क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थान इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन एंड आर्ट्स (आइफा) ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आईफा का 15th एनुअली एक्सक्लूसिव डिजाइनर कैलेंडर ‘दी डिजाइनर कैलेंडर 2026’ लांच किया। आईफा कैंपस में आयोजित इस समारोह में फेस ऑफ आईफा से चुनकर आए प्रतिभागियों ने कैलेंडर लॉन्च किया। इस अवसर पर आईफा की सीनियर फैशन स्टाइलिस्ट गरिमा सारस्वत पांडे ने बताया कि 3 चरणों में आयोजित फेस ऑफ आईफा प्रतिभागियों में से 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसमें ( तान्या, दीया, प्राची, निधि, वर्षा, असमी, अनुष्का , परी, पीहू, नंदिनी, कशिश , तथा तनिष्का ) को आईफा के बहु प्रतिक्षित फैशन कैलेंडर पर आने का मौका मिला है। यह आईफा ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लिए एक गौरव की बात है।
संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने बताया कि हमारा उद्देश्य डिजाइनर को मंच प्रदान करने के साथ ही न्यू कमर मॉडल्स को भी एक ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करना है जहां वह अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें। चयनित भावी फैशन डिजाइनर्स में ( हर्षिता, जूही, राधा, प्रीति, अनम, वंशिका,वंदना, एकता, अंजू, बबीता, करुणा, कुसुम) की डिजाइनर आउटफिट्स को प्रदर्शित किया गया। जिसमें सभी डिजाइनर अपनी ड्रेसेस के पब्लिश होने पर बहुत ही खुश थे। फेस ऑफ आइफा में चयनित मॉडल्स का कहना था कि नए साल का सबसे अच्छा व यादगार तोहफा हमें आइफा संस्थान में आईफा के कैलेंडर पर आने का मौका देकर दिया। इससे हमें एक नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने आईफा के इस प्रयास की काफी सराहना की इस अवसर पर आइफा की सी ओ ओ रुचि सारस्वत ने बताया कि इस कैलेंडर की खासियत यह है कि इसकी मेकिंग में काफी रिसर्च करने के बाद तय किया गया है कि कौन सा कलर फैब्रिक व डिजाइन इस वर्ष फैशन में रहेगा। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिक राज चौहान, सिमरन सक्सेना ,व गोविंद भटनगर आदि का सहयोग रहा।