आगरालीक्स…नये साल के पहले दिन ताजमहल पर 50 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे तो आगरा फोर्ट भी रहा हाउसफुल. गलनभरी सर्दी में भी पर्यटकों की लंबी—लंबी लाइनें लगी रहीं…
आगरा में नये साल 2026 के पहले दिन लोगों ने अलग अलग जाकर मनाया. किसी ने इस दिन भगवान के दर्शन कर साल की शुरुआत की तो वहीं कइयों ने ताजमहल सहित अन्य स्मारकों का दीदार किया. हाल ये रहा कि नये साल के पहले दिन ताजमहल में पर्यटकों की रिकॉर्ड भीड़ रही. गलनभरी सर्दी और बूंदाबांदी के बाद भी सुबह से ही ताजमहल की पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट वाली पार्किंग फुल हो गईं. टिकट के लिए लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ा. उसके बाद ही टिकट मिल सकी. अकेले ताज ही नहीं आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा सहित अन्य स्मारकों पर भी लोगों की भीड़ पहले दिनों की अपेक्षा काफी ज्यादा दिखाई दी. आगरा फोर्ट पर भी पर्यटकों की काफी संख्या पहुंची.

50 हजार लोगों ने देखा ताजमहल
आगरा में नये साल के पहले दिन करीब 50 हजार लोगों ने ताजमहल का दीदार किया है. आज सुबह से ही ताजमहल देखने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई. 15 साल के बच्चे का टिकट फ्री होने के कारण औसतन आज नये साल के पहले दिन ताजमहल पर 75 हजार के करीब पर्यटक पहुंचे.पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिल्पग्राम से लेकर ताज के दोनों गेटों तक सुरखाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी.
ताजनगरी में ‘क्राउड मैनेजमेंट’ की मिसाल
आगरा में नए साल का जश्न ऐतिहासिक स्मारकों के साये में मनाया गया. विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर सुबह से ही पर्यटकों का तांता लगा रहा. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिन भर में 50 हजार से अधिक देसी- विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया.