Wednesday , 22 July 2026
Home हेल्थ Agra News: IMA, Agra Doctors discuss on old age and youth related diseases…#agranews
हेल्थ

Agra News: IMA, Agra Doctors discuss on old age and youth related diseases…#agranews

411

आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टरों की चिंता है कि बुजुर्ग बीमार न हों, सेप्सिस से किसी की जान न जाए, युवाओं को हार्ट अटैक से कैसे बताएं…डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य आईएमए आगरा ने बदलते दौर की बीमारियों पर की चर्चा

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की आगरा शाखा द्वारा डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में होटल ग्रैंड मर्क्युर में सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) का आयोजन किया गया.इस पूरे दिन चले कार्यक्रम में शहर के 250 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया और चिकित्सा क्षेत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आधुनिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रशांत गुप्ता और प्रोफेसर आरसी मिश्रा मुख्य अतिथि रहे. IMA आगरा के सचिव डॉ. राजनीश मिश्रा* ने बताया कि यह आयोजन न केवल एक शैक्षणिक अनुभव था, बल्कि यह डॉक्टरों के मध्य संवाद, सहयोग और सामूहिक समाधान पर आधारित एक सशक्त मंच बना. यहां ima मैगजीन का हुआ विमोचन जिसे डॉक्टर अर्पिता सक्सेना ने तैयार किया.

इन बीमारियों पर की चर्चा
वरिष्ठ नागरिकों में बीमारियों की रोकथाम
डॉक्टर शम्मी कालरा एवं डॉक्टर जे न टंडन ने बताया कि बुज़ुर्गों में संक्रमण, हड्डी क्षय, मधुमेह और अवसाद जैसी समस्याएँ समय रहते नियंत्रित की जा सकती हैं यदि नियमित स्क्रीनिंग और जीवनशैली में बदलाव किया जाए।

सेप्सिस की रोकथाम कैसे करें
सेप्सिस आज भी ICU मौतों का एक बड़ा कारण है। डॉक्टर अंकुर गोयल एवं डॉक्टर राकेश भाटिया ने बताया कि शुरुआती पहचान, एंटीबायोटिक की समयबद्ध शुरुआत और प्रोटोकॉल आधारित इलाज से कई जीवन बचाए जा सकते हैं।

बेहतर ICU देखभाल
डॉक्टर मिहिर गुप्ता ने वेंटिलेटर मैनेजमेंट, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस और मल्टीडिसिप्लिनरी अप्रोच को ICU केयर में जरूरी बताया। डॉक्टर राजीव बंसल एवं डॉक्टर नीरज बसंतानी ने अपने विचार साझा किए ।
किडनी के मरीजों के icu मैं बेहतर विकल्पों पे नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर तरुण मित्तल , डॉक्टर अमित नारायण द्वारा चर्चा की गई |

सर्जिकल जटिलताओं से बचाव
डॉक्टर करन रावत ने बताया कि प्री-ऑपरेटिव तैयारी, सेप्टिक प्रोटोकॉल अत्यंत आवश्यक और डॉक्टर समीर कुमार, डॉक्टर अंकुर बंसल ने बताया रोगी चयन की उचित प्रक्रिया से सर्जरी के बाद की जटिलताओं को रोका जा सकता है।

बाल यौन शोषण – चिकित्सीय और सामाजिक दृष्टिकोण
डॉक्टर मुकेश भारद्वाज ने संवेदनशील विषयों जैसे चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज पर बात करते हुए इसे सिर्फ कानून का विषय नहीं, बल्कि मेडिकल और मानसिक स्वास्थ्य का विषय भी बताया। स्वाति द्विवेदी एवं डॉक्टर सीमा सिंह ने कहा मेडिकल प्रोफेशनल्स की समय पर भूमिका से ऐसे बच्चों को न्याय और मानसिक समर्थन मिल सकता है।

मेडिको-लीगल पहलू
डॉक्टर संगीता चतुर्वेदी जी ने बताया कि डॉक्टरों को केस दस्तावेज़ीकरण, सहमति पत्र और रिकॉर्ड की कानूनी महत्ता से अवगत कराया गया। डॉक्टर विद्या शेट्टी का विषय युवा डॉक्टरों के लिए विशेष रूप से उपयोगी रहा।

हृदय संबंधी जोखिमों को कम करना
डॉक्टर हिमांशु यादव ने बताया कि नियमित व्यायाम, खानपान में सुधार और समय पर जांच से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियाँ रोकी जा सकती हैं।डॉक्टर पुनीत गुप्ता ने बताया कि अब दिल के मरीजों के इलाज के सारे विकल्प आगरा मैं मौजूद हैं।

कैंसर स्क्रीनिंग के आधुनिक तरीके
ब्रेस्ट, सर्वाइकल, कोलोरेक्टल और प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग हेतु नई गाइडलाइन्स और उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की गई। डॉक्टर नवनीत अग्रवाल , डॉक्टर सुरभि गुप्ता , डॉक्टर संदीप अग्रवाल ने अपने गाइडलाइंस पे चर्चा करी ।

ट्रॉमा में जीवन कैसे बचाएं – बहु विशेषज्ञ दृष्टिकोण
डॉ. रनवीर त्यागी एवं डॉक्टर संजय चतुर्वेदी ने बताया कि रोड एक्सीडेंट या अन्य आपात स्थितियों में जीवन बचाने के लिए इमरजेंसी फिजिशियन, सर्जन, ऑर्थोपेडिशियन और न्यूरोलॉजिस्ट का तालमेल आवश्यक है।

ज्ञानवर्धन और आपसी सहयोग का मंच
IMA आगरा के अध्यक्ष डॉ. अनुप दीक्षित ने कहा कि यह CME न केवल डॉक्टरों की शैक्षणिक वृद्धि का माध्यम बनी, बल्कि इससे आगरा के चिकित्सा समुदाय को एकजुट होकर आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने की प्रेरणा मिली।

IMA की साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. दीप्तिमाला ने आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा को संचालित किया और बताया कि प्रतिभागियों से मिला उत्साह और फीडबैक दर्शाता है कि ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता लगातार बनी हुई है। डॉक्टर पंकज नगायच ने कहा कि यह ima द्वारा एक नया ऐतिहासिक कदम है जिससे हर डॉक्टर को लाभ मिला है। डॉक्टर्स डे का समापन एक हर्षोल्लासपूर्ण सांस्कृतिक संध्या से 1 जुलाई को सूरसदन में होगा। IMA आगरा की सांस्कृतिक सचिव डॉ. अमिता सिंह ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा प्रस्तुत नाटक, गायन, शायरी और नृत्य सभी को भावविभोर कर देगा। मंच पर डॉक्टरों का यह रूप देखना दर्शकों के लिए रोमांचक और प्रेरणादायक एवं यादगार रहेगा।

डॉक्टर डे का यह आयोजन बना एक मिसाल
IMA आगरा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अपने आप में एक मिसाल रहा जहाँ ज्ञान, संवेदना, सहयोग — तीनों तत्वों का समावेश हुआ। इसने सिद्ध कर दिया कि डॉक्टर न केवल रोगियों के जीवनरक्षक हैं, बल्कि वे समाज के विचारशील स्तंभ भी हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

हेल्थ

Agra News: Laser proctology surgery performed for the first time at SN Medical College; ICMR has also approved the research project…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के एसएन में आम आदमी को मिलेगा गुदा और...

हेल्थ

Agra News: Workshop on ‘Alarming Trend of Mortality on Indian Roads’ held at SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इन 4E फार्मूले को अपनाते हैं तो एक्सीडेंट से बच...

हेल्थ

Agra News: Agra Plastic Surgeons Society celebrated ‘World Plastic Surgery Day’…#agranews

आगरालीक्स…प्लास्टिक सर्जरी केवल कॉस्मेटिक सर्जरी तक ही सीमित नहीं. गंभीर विकृतियों और...

error: Content is protected !!