आगरालीक्स…आगरा—मथुरा हाइवे पर दर्दनाक एक्सीडेंट..बाइक सवार पति—पत्नी की मौत
आगरा मंडल के मथुरा जिले में आगरा—मथुरा हाइवे पर दर्दनाक हादसे में पति—पत्नी की मौत हो गई है. पुराने आरटीओ के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को चपेट में लेकर रौंद दिया. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सूचना पर पजिनों में कोहराम मच गया. मृतक पति पत्नी के नाम हरिश्चंद्र और ममता निवासी गांव किशनपुर, महावन हैं. दोनेां बाइक से दवाई लेने के लिए मथुरा जा रहे थे. रविवार सुबह किसी वाहन ने इनको टक्कर मार दी जिससे दोनेां हाइवे पर गिर गए. मृतक के बेटे मोहित ने बताया कि मां के घुटनों में लंबे समय से दर्द था. इसका इलाज मथुरा के अस्पताल में चल रहा था. उनके पिता राया स्थित मधु डेयरी में फील्ड आफिसर की नौकरी करते थे. दंपत्ति के दो बेटे और एक बेटी हैं. मौत से गांव में कोहराम मच गया. पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है. सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं.