आगरालीक्स…आगरा में #Sunday बना #Rainyday..बरसात के साथ लोगों ने छुट्टी का दिन किया एंज्वॉय. लेकिन जलभराव ने किया परेशान..जानें आने वाले दिनों में बारिश के क्या हैं आसार
आगरा में संडे रैनी डे बनकर आया. दोपहर बाद आगरा के आसमान के काले बादलों का डेरा छाया. पहले कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कहीं सूखा रहा लेकिन बाद में बारिश ने पूरे आगरा को जमकर भिगोया. लोगों के लिए संडे खास रहा. छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने इसे एंज्वॉय किया. हालांकि बारिश के बाद कई इलाकों में भीषण जलभराव भी हो गया जिसके कारण घंटों लोगों को परेशान होना पड़ा. शाम तक बूंदाबांदी का क्रम जारी रहा.आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में लगातार बारिश के आसार हैं. मानसून की बारिश की शुरुआत आगरा में हो चुकी है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 29/06/25) 33.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 29/06/25) 27.0
Departure from Normal(oC) -1.5