आगरालीक्स…( Agra News ) . आगरा में निजी डॉक्टरों की हड़ताल सुबह खत्म हो गई। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल सातवें दिन जारी, वार्ड में मरीजों का इलाज नहीं कर रहे जूनियर डॉक्टर। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह एसएन के जूनियर डॉक्टर से मिलने के लिए पहुंची। ( Agra News : IMA, Agra Doctors open OPD & Lab after 24 hours, JR on strike)
कोलकाता में महिला जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित एसएन के जूनियर डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर हैं। शनिवार को आईएमए ने भी हड़ताल की थी, रविवार सुबह तक निजी डॉक्टरों के क्लीनिक और लैब बंद रखे। इसके बाद चिकित्सकीय सेवाएं बहाल कर दी। ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं और लैब में जांच भी हो रही है। मरीजों का इलाज नहीं किया। बड़ी संख्या में मरीज इलाज के बिना लौट गए। उन्हें इलाज नहीं मिला।
जूनियर डॉक्टरों की आज भी हड़ताल
वहीं, जूनियर डॉक्टरों की सातवें दिन हड़ताल जारी रही। जूनियर डॉक्टरों ने वार्ड में भर्ती मरीज नहीं देखे। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह जूनियर डॉक्टरों से मिलने के लिए पहुंची।