आगरालीक्स…आगरा में ढोल नगाड़ों के साथ 56 मूर्तियों सहित किया महामायी का विसर्जन, कन्या लांगुर का किया पूजन
शास्त्रीपुरम सुनारी स्थित मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय 10—11 दिवसीय महायज्ञ का समापन आज मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ। महायज्ञ स्थल पर विराजमान समस्त 56 मूर्तियों को यमुना मैया में विसर्जित किया गया। यज्ञ स्थल से सैकड़ों श्रद्धालु ढोल नगाड़ों संग गाते बजाते महामायी को विदा करने गए। खूब गुलाल उड़ा।
मूर्ति विसर्जन से पूर्व लन्या लागुरों का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। सभी महिलाओं को कलश वितरण किया गया। कामाख्या आयोजन सेवा समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि समिति अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल द्वारा साढ़े छह बीघा जमीन मां कामाख्या के मंदिर निर्माण के लिए रेणुका धाम में दान की गई है। जल्दी मंदिर निर्माण प्रारम्भ होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, अजय गोयल, राजदरबार ग्रुप के पवन दीक्षित, अमित वार्ष्णेय, बी एस पाण्डेय, वंदना मेड़तवाल, गुड्डा प्रधान, मुख्य संयोजक राहुल अग्रवाल, जयशिव छोकर, चौधरी यशपाल सिंह, शम्भूनाथ चौबे, मुकेश अग्रवाल अवि गोयल, विक्रम सिंह राणा, मुन्ना मिश्रा, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, खेमसिंह पहलवान, मीना अग्रवाल, वीरेन्द्र मेड़तवाल, दिव्या मेढतवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।