आगरालीक्स…आगरा में काशी, हरिद्वार की तरह हुई यमुना आरती. श्लोकों और घंटे घड़ियालों से गूंजा यमुना किनारा
आगरा में काशी और हरिद्वार में गंगा आरती की तरह यमुना आरती की जा रही है. एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर आज महाआरती की गई. घंटे घड़ियालों और श्लोकों से यमुना किनारा गूंज उठा. मेयर ने आरती की. उन्होंने बताया कि ताज महोत्सव के दौरान 27 फरवरी तक नगर निगम की ओर से हर शाम महाआरती की जा रही है. लोगों से अपील की जा रही है कि यमुना में गंदगी ने फेंकें.
विदेशी पर्यटक भव्य महाआरती देख की हुए ओतप्रोत
नगर निगम ने यमुना नदी की तलहटी में इसके लिए विशेष मंच बनवाया है, जहां पुरोहितों ने वाराणसी की तर्ज पर ही महाआरती की. इसके बाद यहां पर हनुमान चालीसा और गोविंद भजन का पाठ भी किया. यहां पर मौजूद देसी विदेशी पर्यटक सहित शहरवासी भक्ति से ओतप्रोत दिखे.