आगरालीक्स…आगरा में एसीई 2026 (Academy of Clinical Embryologists, India) के 14वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ. डॉ. मजूमदार ने सम्भाला अध्यक्ष पद का कार्यभार. डॉ. जयदीप मल्होत्रा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
एसीई 2026 (Academy of Clinical Embryologists, India) के 14वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य उद्घाटन शनिवार कोहोटल आईटीसी मुगल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उद्घाटन समारोह में देश-विदेश से आए एक हजार से अधिक विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की उपस्थिति रही। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुजाता ने अध्यक्षपद का कार्यभार डॉ. गौरव मजूमदार को सौपते हुए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डोल नगाड़े भी बजे।
समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। आयोजन सचिव डॉ. केशव मल्होत्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। एसीई इंडिया की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. सुजाता रामकृष्णन, सचिव डॉ. परशुराम गोपीनाथ और अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए एम्ब्रायोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध और तकनीकों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो. बघेल ने अपने संबोधन में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ज्ञान-विनिमय और शोध को नई दिशा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान एसीई 2026 न्यूज़लेटर का विमोचन, डॉ. जयदीप मल्होत्रा को शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह के अंत में आयोजन सचिव डॉ. नवल शाह ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंचासीन अतिथियों में एसीई की कोषाध्यक्ष डॉ. राजवी मेहता व डॉ. नवल शाह भी थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. अम्बर गुप्ता, डॉ. किया पाराशर, डॉ. रजनी पचौरी, डॉ. मीनल जैन, डॉ. सुधा बंसल, डॉ. रिचा सिंह, डॉ. नीरजा सचदेव, डॉ. कृष्णा चैतन्य दि उपस्तित थीं।