आगरालीक्स ….आगरा में सीएनजी अब पेट्रोल से 2.50 रुपये महंगी। आगरा में सीएनजी और पीएनजी दोनों के ही रेट बढ़ाए गए। जानें अब नए रेट। पेट्रोल की जगह सीएनजी वर्जन की महंगी कार खरीदने वाले परेशान।

आगरा में पेट्रोल के 96.32 रुपये प्रति लीटर है। जबकि सीएनजी 97 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है, पहले से ही पेट्रोल से महंगी सीएनजी थी। शनिवार को सीएनजी और पीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए, सीएनजी के रेट 1.96 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए हैं। पीएनजी के रेट में 1.93 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।
सीएनजी 98.96 रुपये प्रति किलोग्राम
1.96 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ ही आगरा में सीएनजी के रेट 97 रुपये से बढ़कर 98.96 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। जबकि पेट्रो लके रेट 96.32 रुपये हैं। आगरा में सीएनजी के रेट पेट्रोल से 2.64 रुपये महंगी है।
पीएनजी के रेट अब 60.43 रुपये
आगरा में घरेलू पीएनजी के रेट 58.50 रुपये थे। 1.93 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद आगरा में पीएनजी के रेट 60.43 रुपये हो गए हैं।
आगरा में अब ईंधन के रेट
सीएनजी 98.96 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल 96.32 प्रति लीटर
डीजल 89.49 रुपये
घरेलू पीएनजी 60.43 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक