आगरालीक्स…. आगरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह. बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन. पौधरोपण भी किया
आगरा पब्लिक स्कूल, 8-10 ओल्ड विजय नगर, आगरा में हर्षोल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन महेश चंद्र शर्मा, सेक्रेटरी अनिकेत शर्मा, वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा, डायरेक्टर डॉ. आँचल शर्मा, प्रधानाचार्या अनामिका शर्मा, प्रधानाचार्या, जूही शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर ऋचा शर्मा, अकादमिक हेड अनुराधा शर्मा, प्रधानाचार्या पूनम माहेश्वरी, जूनियर विंग इंचार्ज संगीता चौधरी तथा एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर तुलसी गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छोटे-छोटे बच्चे विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे।विद्यालय की हेड गर्ल ने अपने संबोधन में भारत के स्वतंत्रता संग्राम, गौरवशाली इतिहास तथा देश के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों की विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समूह गान के माध्यम से विद्यार्थियों ने ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया।

इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के समूह ने विद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम माहेश्वरी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की हेड गर्ल ज़ुबेदिया ने किया।