आगरालीक्स…मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है…एजीएलसी और केपी इंस्टीट्यूट में मना स्वतंत्रता दिवस, स्कूली बच्चों ने की प्रस्तुतियों ने जगाया देशभक्ति् का जज्बा
79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर और केपी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में ध्वजारोहण किया गया। आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर के डॉ. समीर तनेजा, डॉ. दिनेश गर्ग, डॉ. विनीत चौहान, डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमेशा एक नई शुरूआत और संकल्प की याद दिलाता है। यह एक मौका है जब हम आत्म चिंतन करके स्वतंत्रता के वास्तविक मूल्यों और अर्थ को समझ सकते हैं। इस विशेष अवसर पर समूचे संस्थान को रंग—बिरंगे गुब्बारों, देश भक्ति और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से जुड़े बैनर, पोस्टरों से सजाया गया।परिसर देश भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। सेंट जॉर्जेज स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चिकित्सकों ने एक—दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण हुआ। केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक अक्षत अग्रवाल ने आगरा के केंद्र में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल संचालित करने के उद्देश्य को सामने रखा। इस अवसर पर आस्था पैथोलॉजी कीं निदेशक डॉ. ऋतु गर्ग, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंचित तनेजा, इनफिनी इमेजिंग कीं निदेशक डॉ. नूपूर कौशिक, केपी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के सीईओ कुनाल सिंघल, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. राहुल सहाय, डॉ. अरूण कुलश्रेष्ठ, डॉ. आरएस दयाल, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. नितिन गर्ग, डॉ. तरूणेश शर्मा आदि मौजूद थे।