Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: India will become the world’s third economy by 2030: Chief Secretary…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: India will become the world’s third economy by 2030: Chief Secretary…#agranews

140

आगरालीक्स…आगरा में इंडियन इंडस्ट्री एंड ट्रेड कॉन्क्लेव में बोले मुख्य सचिव—पूरा विश्व महसूस कर रहा है बढ़ते भारत की ताकत और धमक, 2023 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

आज मुख्य सचिव डीएस मिश्र को आगरा आगमन पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मुख्य सचिव तीन दिवसीय इंडियन इंडस्ट्री एंड ट्रेड कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि के रूप में होटल जेपी पैलेस पहुंचे जहां उनका पुष्पगुच्छ देकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कॉन्क्लेव के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि इस कॉन्क्लेव में देश,प्रदेश के साथ ब्रज क्षेत्र के बारे में चिंतन होगा, बातें होगी और बातों से ही रास्ता निकलेगा, कॉन्क्लेव की थीम “पुरातन, वर्तमान व भविष्य पर चिंतन” विषय बोलते हुए मुख्य सचिव महोदय ने बताया कि भारत का अतीत, उसका पुरातन भव्य, गौरवशाली रहा है। हम विश्व की 25 प्रतिशत जीडीपी पर अधिकार रखते थे,फिर गुलामी का एक लंबा वक्त रहा, पुरातन काल में मौर्य, गुप्त, चोल, पांडय आदि साम्राज्यों के समय जावा, सुमित्रा तक, पूर्व से पश्चिम एशिया तक व्यापार पर एकाधिकार किया था।

वर्तमान में पिछले 9 वर्ष में स्फूर्ति आई है यद्यपि कोविड ने सब बर्बाद किया फिर भी हम विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बने। अमेरिका की लगभग 24 प्रतिशत, चीन की 12_13, जर्मनी की लगभग 5 प्रतिशत और आज हम 3 प्रतिशत जीडीपी धारण करते हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था कैसे बनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जो स्लोगन दिए गए यथा मेक इन इंडिया,आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत ये सिर्फ शब्द नही वास्तविकता है,आज हमें ये स्लोगन सच होते नजर आते हैं। डिजिटल इंडिया का प्रभाव हमने कोविड़ के समय देख चुके है , कोविड के समय विशेषज्ञों ने कहा था कि भारत में भारी नुकसान होगा, लेकिन हमने सफलतापूर्वक अपने सभी लोगों को वैक्सीन लगाई और तमाम देशों को भी भेजा और कोविड पर विजय प्राप्त की।

मुख्य सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत में 900 किमी मेट्रो चल रही है तथा 1200 किमी पर मेट्रो कार्य प्रगति पर है, पहले रेल के कोच, तकनीकी सभी विदेश से आती थी आज मेक इन इंडिया द्वारा ज्यादातर तकनीकी स्वदेशी है मेट्रो निर्माण में भी स्वदेशी तकनीकि का प्रयोग किया जा रहा है, मुख्य सचिव ने स्मार्ट सिटी पर बात रखते हुए कहा कि 100 स्मार्ट सिटी में हुए कार्यों से व्यवस्था बदली हैं, लोगों की जिंदगी आसान हुई है,आज हमारा वर्तमान तेजी से विकास को प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ये अमृत काल की प्रथम बेला है,15 अगस्त 2047 तक पंच प्रण के संकल्प पर चलकर अमेरिका, जर्मनी, की तरह,आगे 25 वर्ष में विकसित भारत बनाएंगे।

उन्होंने ने आगरा में संपन्न हुए विगत जी—20 सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा कि आगरा में इतने विकास कार्य हुए जी—20 देशों के मेहमान अभिभूत हुए, उन्होंने हाल ही में बनारस में संपन्न जी 20 सम्मेलन का भी उदाहरण देते हुए कहा कि गंगा आरती, सारनाथ, की यात्रा से मेहमान अभिभूत ही नहीं हुए उन्होंने बढ़ते भारत की ताकत व धमक महसूस की। उन्होंने कहा कि आगे 25 वर्ष में विकसित भारत बनने बाला है, और इसे आप जैसे उद्योगपति, युवा, स्टार्टअप प्रारंभ करने वाले हम सभी नागरिक मिलकर बनाएंगे।हमारा देश यदि युवाओं का देश है तो राज्यों में उत्तर प्रदेश सर्वाधिक युवाओं का देश है और इन युवाओं की लगन और मेहनत से प्रदेश विभिन्न उद्योगों का हब बनने की ओर है। उन्होंने बताया कि 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू हो चुके हैं, जिनकी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी अगस्त-सितंबर में होगी। पंच प्रण के संकल्प पर चलकर 2030 तक भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है।

जब भारत 5ट्रिलियन की इकोनॉमी बनेगा तब उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने लक्ष्य मुख्यमंत्री योगी ने रखा है, उन्होंने उपस्थित उद्योगपतियों से आह्वान करते हुए कहा कि इस संकल्प को सिद्ध करने में आपका भी कर्तव्य है, जिम्मेदारी है, आगे आएं और अपना योगदान दें। मुख्य सचिव महोदय ने ग्लोबल समिट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पहले कोई निवेशक उत्तर प्रदेश नहीं आता था,अब 36 लाख करोड़ के निवेश के एमओयू हुए, और ये सभी निवेश 2 से 3 वर्ष में धरातल पर लाएंगे आप कल्पना कीजिए तब यूपी कैसा होगा। उन्होंने कहा कि हमने 25 से ज्यादा आईटी, टेक्सटाइल, पर्यटन की नीतियों का रिव्यू किया और सर्वोत्तम पॉलिसी बनाई, आज यूपी में सर्वाधिक मेट्रो, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, एक्सप्रेस वे, भारत का प्रथम जलमार्ग वनारस से हल्दिया, है, हाल ही में 22 यूनिवर्सिटी की अनुमति दी है, उत्तर प्रदेश में उर्वरा जमीन तैयार हो रही है, नागरिकों का जीवन स्तर ऊपर उठाने को कार्य किए जारहे हैं आप सभी समाधान पर अपना ध्यान केन्द्रित करें न कि समस्या पर कैसे उद्योग को आगे बढ़ाएं, टेक्नोलॉजी की ताकत पहचाने ये सबसे बड़ा हथियार है तकनीकि से समाधान खोजें, यूपी स्टार्टअप का घर बन रहा है, नवोन्मेष करें,आज यूपी में इनोवेशन का पूरा वातावरण है। स्मार्ट शहर, उसमें रहने वाले स्मार्ट नागरिकों से बनता है, स्मार्ट सोचें तभी स्मार्ट शहर बनेगा। मुख्य सचिव महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश राम, कृष्ण,नैमिषरण्य, अयोध्या की भूमि है, हमारा पुरातन स्वर्णमय था वर्तमान की चुनौतिया पर काम कर रहे हैं भविष्य अच्छा होगा।

कॉन्क्लेव को मा. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि, पहले की सरकारों में व्यापारी की मकान, दुकान, परिवार कुछ भी सुरक्षित नहीं था आज योगी सरकार ने गुंडाराज समाप्त कर दिया है, प्रदेश में उद्योग और निवेश का माहौल है, योगी सरकार लॉ एंड ऑर्डर का स्वर्ण युग है।आज व्यापारियों के लिए लाल फीताशाही नहीं, लाल कालीन बिछाई जाती है, उन्होंने मुख्य सचिव महोदय से हाई कोर्ट खंड पीठ, अप या डाउन स्ट्रीम जो भी विशेषज्ञ उचित मानें आगरा में बैराज का निर्माण, सिविल एयरपोर्ट,की आगरा में कमी बताई उन्होंने बताया कि जल्द ही आगरा से कोलकाता, गोवाहाटी के लिए हवाई यात्रा की सुविधा होने का उद्योगपतियों को आश्वासन दिया।कॉन्क्लेव में 20 से अधिक विभिन्न उद्योगों की यथा एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग एंड कोल्ड चैन, वेयरहाउस, पॉलीमर प्रोसेसिंग, पावर सेक्टर, फाउंड्री एंड इंजीनियरिंग आटोमोबाइल, रियल एस्टेट इन्फ्रास्ट्रक्चर उद्योग,फुटवियर इंडस्ट्री, सर्राफा, गारमेंट एंड टैक्सटाइल इंडस्ट्री, हैंडिक्राफ्ट एंड स्टोनक्राफ्ट, दरी, कारपेट इंडस्ट्री, प्रिंटिंग पब्लिकेशन एंड पैकेजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी समस्या, समाधान और विकास पर चिंतन किया गया।

इसके बाद मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन ताज ईस्ट मेट्रो स्टेशन का भौतिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय यूपी मेट्रो एमडी सुशील कुमार सिंह ने मुख्य सचिव को आगरा मेट्रो के संपूर्ण प्लान से अवगत कराया तथा आगरा मेट्रो के विकास की अब तक की यात्रा को चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगले माह तक 2 स्टेशन पूर्णतः बनकर तैयार हो जाएंगे, भूमिगत मेट्रो के शीघ्र कार्य हेतु एक टीबीएम मशीन और बढ़ाई जा रही है,6 किमी के प्राथमिकता वाले मेट्रो को जनवरी शुभारंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर माएत्मादपुर विधायक धर्मपाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, पूरन डाबर, चैंबर अध्यक्ष राजेश गोयल, राकेश चौहान सहित अन्य उद्योगपति उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!