आगरालीक्स….. आगरा में हिरासत में अवैध वसूली करने के आरोप में इंस्पेक्टर भी लाइन हाजिर, तीन सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही पहले किए जा चुके हैं निलंबित। एसपी सिटी को सौंपी गई जांच,

सटोरिया गैंगस्टर से रुपये लेकर दो लोगों को जेल भेजने और छोड़ने के लिए भी पैसे लेने के मामले में बुधावर को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने तीन सब इंस्पेक्टर और तीन सिपाही निलंबित कर दिए थे। मामले में थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह भी जांच के घेरे में हैं, प्रभारी निरीक्षक पर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी होती है, इसमें लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
ये था मामला
गैंगस्टर सनी कबाड़िया ने पुलिस को पैसे देकर दो लोगों को थाना जगदीशपुरा पुलिस ने हिरासत में लिया था, इन दोनों से भी छोड़ने के लिए पैसे मांगे गए, इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में शिकायत के बाद जांच कराई गई प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर सब इंस्पेक्टर ऋषि पाल सिंह, मनोज कुमार, अर्जुन प्रताप सिंह और सिपाही राजीव कुमारख् गौरव और दीपक राणा को निलंबित कर दिया है। एसपी सिटी को सौंपी गई जांच, दोषी पाए जाने पर होगा मुकदमा।