मथुरालीक्स…इंस्टाग्राम पर मिली युवती को बनी पत्नी, छह महीने बाद अब उसको तलाश रहा युवक
आगरा मंडल के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक युवक को इंस्टाग्राम पर एक युवती से प्यार हो गया. प्यार परवार चढ़ा तो दोनों ने शादी कर ली. लेकिन शादी के छह महीने तक ही युवती उसके साथ ही और अब वह गायब हो गई है. युवक का कहना है कि वह घर से नकदी और आभूषण भी साथ ले गई है. युवक ने एसएसपी कार्यालय में जाकर शिकायत की है. पुलिस भी युवती की तलाश कर रही है.अडींग में नीरज सैनी रहते हैं. इन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक महिला से जान पहचान हो गई थी. धीरे—धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर बाद में प्रेम हो गया. महिला ने नीरज को शादी का प्रस्ताव दिया जिसके बाद नीरज उसे अपने घर ले आया और दोनों ने शादी कर ली. महिला ने बताया था कि वह पहले से तलाकशुदा है. नीरज ने बताया कि महिला करीब छह महीने तक उसके साथ पत्नी के रूप में घर पर रही लेकिन अचानक वह घर से लापता हो गई है. नीरज ने बताया कि हाल ही में उसने एक प्लॉट बेचा था जिसका कैश घर पर रखा हुआ था. महिला घर से लाखों के जेवर के साथ कैश भी ले गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.