आगरालीक्स…आगरा में बादल छा रहे हैं लेकिन नहीं हो रही बारिश. उमसभरी चिपचिपी गर्मी से लोगों का व्यवहार हो रहा चिड़चिड़ा वाला…बारिश के इस दिन बन रहे आसार
आगरा में बादल छा रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है. सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के कारण अभी तक उमस बनी हुई है. पसीना है कि शरीर से निकलना ही बंद नहीं हो रहा है. दिन हो या रात, चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. इधर बादल गर्मी दे रहे हैं और लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. तापमान में कमी आई है लेकिन फिर भी गर्मी बेहाल किए हुए है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार केा आगरा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस है.

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बादल छाए रहेंगे लेकिन अच्छी बारिश के आसार 26 और 27 जून को बन रहे हैं. 25 जून को भी बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन इस दिन तेज आंधी चलने की संभावना है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/06/23) 37.2
Departure from Normal(oC) -3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/06/23) 28.7
Departure from Normal(oC) 1