आगरालीक्स…आगरा में सुबह से हो रही बारिश अभी भी जारी. 9 बजे ही शहर के अधिकतर बाजार हुए बंद. गोलगप्पे, मोमोस वालों ने भी नहीं लगाए स्टॉल…होर्डिंग भी गिरे
आगरा में सुबह से हो रही बारिश अभी भी जारी है. कभी हल्की तो कभी तेज के रूप में पूरे दिन बारिश का सिलसिला चलता रहा. मौसम विभाग ने पहले ही 11 से 13 सितंबर तक का भारी बारिश का अलर्ट जार किया हुआ है. आज प्रशासन ने भी 12 सितंबर को सभी स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं.
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के बाजारों में पूरे दिन दुकानदार खाली ही बैठे रहे. एक दो ग्राहक ही खरीददारी को आए. बारिश न रुकने के कारण अधिकतर बाजार 9 बजे ही बंद होना शुरू हो गए. कई बाजारों में तो 9 बजे ही अंधेरा हो गया.
इधर बारिश के कारण गोलगप्पे और मोमोस की स्टॉल्स लगाने वालों ने भी आज छुट्टी कर दी. दिल्ली गेट सहित कई जगह न तो गोलगप्पे की ठेल लगी और न ही चाट व मोमोस की स्टॉल्स. बारिश के कारण दिल्ली गेट पर होर्डिंग भी गिर गया.