आगरालीक्स…आगरा में धूप के बीच हुई बारिश. हवा न चलने से उमस और ज्यादा बढ़ी. तापमान भी बढ़ा. जानिए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में क्या जताए हैं बारिश के चांस
आगरा में उमसभरी गर्मी से हर कोई व्याकुल है. दिन में तेज धूप निकल रही है और हवा नहीं चल रही है जिसके कारण गर्मी फिर से बढ़ने लगी है. शाम के समय उमस का प्रभाव काफी तेज हो जाता है जो कि देर रात तक चलता है. घर से बाहर निकलने पर शरीर पसीना-पसीना हो रहा है. शनिवार को भी कुछ ऐसा ही दिन रहा. सुबह से चिलचिलाती धूप निकली लेकिन दोपहर बाद बादल छाए लेकिन इसी बीच धूप भी निकल आई और फिर बारिश होने लगी. कुछ देर बारिश हुई लेकिन हवा न चलने से उमस और ज्यादा हो गई. इसके कारण आगरा का तापमान फिर से बढ़ने लगा है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में गर्मी अभी और सताएगी. रविवार, सोमवार और मंगलवार को बादल छा सकते हैं और बारिश भी हो सकती है लेकिन इसेक बाद के अगले तीन दिन आसमान साफ रहने की संभावना है. शहर का तापमान एक बार फिर से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.