आगरालीक्स…आगरा में आंधी तुफान के साथ बारिश हुई. ओलों की बिछी सफेद चादर…लेकिन आगरा में कहां—पढ़ें खबर में
आगरा में आज तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है. जमकर ओलावृष्टि भी हुई है. सफेद चादर सी बिछ गई. इसके कारण गेहूं व सरसों की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है. लेकिन आंधी तूफान आगरा के शहरी क्षेत्र में नहीं बल्कि खेरागढ़ और सैयां क्षेत्र में आया है. यहां फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. शुक्रवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और बादल छा गए. ठंडी हवा के साथ दहात क्षेत्र में कई जगह बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं.
आगरा में मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आज रात तक आगरा सहित आसपास के जिलों फिरोजाबाद व मथुरा में ओलावृष्टि के साथ गंभीर तूफान आने की संभावना जताई है. इसे अलावा कल भी बारिश की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि अभी भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार कल बारिश की संभावना है लेकिन इसे बाद भीषण गर्मी के भी आसार हैं.