Friday , 17 July 2026
Home आगरा Agra News: Jagannath ji in Agra will now enjoy hot dishes bhog till Makar Sankranti…#agranews
आगरा

Agra News: Jagannath ji in Agra will now enjoy hot dishes bhog till Makar Sankranti…#agranews

223

आगरालीक्स…आगरा में जगन्नाथ जी को अब संक्रांति तक गरम तासीर के व्यंजनों का लगेगा भोग. गरम कपड़े भी निकले. आज से प्रतिदिन रात 8 बजे ओढन भेष में होगा श्रीजगन्नाथ जी का दर्शन

आज से तरह-तरह से स्वादिष्ट व्यंजनों के स्थान पर खड़े मसालों से बने गरम तासीर के व्यंजनों का भोग लगेगा भगवान जगन्नाथ जी को। वहीं कॉटन व रेशमी पोशाक के साथ पर गरम कपड़े और फूलों के श्रंगार के स्थान पर साठन व ऊंन की माला व पगड़ी से श्रंगार होगा। आज कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में ओढन षष्ठा महोत्सव के आयोजन के साथ भगवान के परिधान, श्रंगार व भोग का स्वाद बदल गया, जो मकर संक्रांति तक चलेगा।

कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में उत्साह और उमंग के साथ ओढन षष्ठी का आयोजन किया गया। सर्दी बढ़ने के साथ बहन सुभद्रा व भाई बलराम संग विराजमान श्रीजगन्नाथ जी की रजाई व गरम वस्त्र भी निकल आए हैं। आज से प्रतिदिन रात 8 बजे श्रीहरि ओढन भेष में भक्तों को दर्शन देंगे। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि आज से भोग में जायफल, जावित्री, काली मिर्च, केसर व गुण का दूध रहेगा। खड़े मसालों से बनी खिचड़ी, मंगौड़े, पकौड़े, हलवा जैसे व्यंजन बनेंगे। सर्दी से बचाव के लिए गरम पोशाक व रजाई के साथ ओढन भेष में भगवान के दर्शन प्रतिदिन रात 8 बजे बंसत पंचमी तक होंगे।

इस वर्ष श्रीहरि के ओढन भेष में प्रथम बार दर्शन हुए को मंदिर परिसर श्रीहरि के जयकारों से गूंज उठा। संध्या आरती रात 7 बजे के स्थान पर अब प्रतिदिन शाम 6.30 बजे होगी। रात 8 बजे शयन आरती के बाद 8.15 पर विश्राम दर्शन के उपरान्त मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। मंगला आरती का समय 12 महीने प्रातः 4.30 बजे ही रहता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरेजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, शैलेश बंसल, राजीव मल्होत्रा, शाश्वत नन्दलाल, सूरज, विकास बंसल आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Husband harassed by wife ends his life in Agra; case registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने सरेआम पति को कहा ‘नामर्द’. परेशान पति ने...

आगरा

Agra News: Police have arrested two cunning individuals who stole gilt and nickel from inside a factory in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कारखाने के अंदर से गि​लट और निकिल चोरी करने वाले...

आगरा

Agra News: A young man clung to the bulldozer that had gone to remove encroachments in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यमुना पल्ली पार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टास्कफोर्स...

आगरा

Agra News: “Jai Jagannath” echoes along the banks of the Yamuna in Agra; a sea of ​​devotion surges at the Rath Yatra festival…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यमुना तट पर गूंजा “जय जगन्नाथ”, रथयात्रा महोत्सव में उमड़ा...

error: Content is protected !!