आगरालीक्स…आगरा में जनसंख्या बढ़ाने के लिए ‘हम दो हमारे तीन’ का नया नारा जैन समाज को अपनाने को कहा गया है. पढ़ें पूरी खबर
गुरूवार को एमडी जैन इन्टर कालेज के नरायण भवन सभागार मे आज जैन समाज की संसद कहलाने वाली संस्था दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन बढजात्या इन्दौर का स्वागत आगरा दिगंबर जैन समाज के द्रारा प्रदीप जैन की अध्यक्षता मे किया गया. इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिति के सदस्यो के अलावा दि जैन परिषद, दिगंबर जैन शिक्षा समिति, जैन मिलन, भारतीय जैन संगठना समेत अनेक संस्थाऔं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

अशोक जैन बडजात्या ने कहा कि समस्त जैन समाज को पन्त आदि के मतभेद भुलाकर एकजुट होकर जैन समाज की गिरती जनसंख्या को बढ़ाने के उपाय करने होंगे. उन्होंने जैन समाज के लिए हम दो हमारे तीन का नारा दिया. उन्होंने समाज मे बढ़ती तलाक प्रथा, विवाह मे हो रही देरी,जैन समाज का राजनैतिक भविष्य आदि विषय पर अपने विचार रखे. उन्होने आगरा मे समाज के मेधावी छात्रो के लिए इन्दौर की तर्ज पर IAS अकैडमी खोलने मे सहयोग देने का प्रस्ताव दिया. इस कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में प्रदीप जैन, जितेन्द्र जैन, अशोक जैन एडवोकेट, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, सुनील जैन ठेकेदार, निर्मल जैन मोठ्या, संभागीय अध्यक्ष मुन्नालाल जैन, महिला संभाग की अध्यक्षा रेखा जैन, मंत्री सपना जैन, शशी बैनाडा, वन्दना जैन, अनन्त जैन, राकेश पार्षद, पारस बाबू जैन, अनिल आदर्श, कुमार मंगलम जैन, अमित जैन, शुभम जैन समस्त लोग मौजूद रहे.