आगरालीक्स.. आगरा में लोग पानी, सीवर और हाउस टैक्स से यूं ही परेशान नहीं हैं। इसे देख लीजिए, ताजमहल में न पानी का कनेक्शन और न सीवर लाइन, ने भेज दिया 1.95 करोड़ का बिल।

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय से एएसआई को ताजमहल का पानी के लिए जल कर, जल मूल्य और सीवर के लिए सीवर कर का 1.95 करोड़ का बिल भेजा है। इसमें 1.61 करोड़ रुपये पुराना बकाया है। इसी तरह से नगर निगम ने ताजमहल के पूर्वी गेट के नाम पर 1.45 लाख रुपये का हाउस टैक्स का नोटिस भेजा है।
न पानी कनेक्शन और न सीवर, टैक्स लेने का प्रावधान भी नहीं
एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.राजकुमार पटेल का कहना है कि ताजमहल न पानी का कनेक्शन है और न सीवर का ही कनेक्शन है। यही नहीं ताजमहल सहित देश के सभी स्मारकों में नगर पालिका एक्ट के तहत हाउस टैक्स से छूट है इसके बाद भी हाउस टैक्स भी भेज दिया गया है। सीवर और पानी के बिल में बकाया भी दर्शाया गया है, जबकि पहली बार नोटिस मिला है। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार का मीडिया से कहना है कि 10 दिन पहले ही प्रभार संभाला है, इन नोटिसों को देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।