आगरालीक्स …..आगरा पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद पहली बार कराई गई शिनाख्त परेड, बृजवासी स्वीट्स के संचालक की पत्नी ने 14 लोगों में बीच में खड़े चेन लूटने वाले बदमाश को पहचान लिया।
बृजवासी स्वीट्स, सेंट जोंस कॉलेज के संचालक अनिल कुमार लॉयर्स कॉलोनी स्थित हेमा एन्क्लेव में रहते हैं। चार दिसंबर को अनिल कुमार की पत्नी रीता सुबह गमले में पपनी लगा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश आए। एक बदमाश पता पूछने के बहाने घर में घुस गया, उन्होंने वाईपर उठा लिया, बदमाश ने गले पर झपटटा मारा और चेन तोड़ ली, उन्होंने बदमाश का पीछा किया लेकिन वह साथी बाइक सवार बदमाश के पीछे बैठकर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। 250 से अधिक सीसीटीवी चेक किए, शामली के झींझाना निवासी रवि बाबरिया और विजय बाबरिश को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
जेल में कराई गई शिनाख्त परेड
इस तरह के मामलों में पीड़ित द्वारा बदमाश की शिनाख्त करने पर सख्त सजा का प्रावधान है। अक्सर ऐसा होता नहीं हैं। आगरा पुलिस कमिश्नरेट बनने पर मजिस्ट्रेट के सामने जेल में शिनाख्त परेड कराई गई। सामने जेल में पीड़ित रीता के सामने एक ही कद काठी के 14 लोग खड़े किए गए। उन्होंने एक बार में सभी को देखा, इसके बाद दूसरी बा