आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में स्वरूप में आने लगा जनकमहल. जानकी महल की तर्ज पर बन रहा यह सुंदर व अलौकिक महल जो बढ़ाएगा जनकपुरी महोत्सव की रौनक…
इस बार दयालबाग क्षेत्र में मंगलमशिला के निकट 4500 वर्ग गज क्षेत्र के खाली प्लॉट में जनक महल बनाया जा रहा है। इस बार हरिओम टेंट एंड कांट्रैक्टर्स द्वारा जनकपुर-नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर जनक महल बनाया जा रहा है। कोलकाता के 65 कारीगरों द्वारा 160 फुट चौड़े और 110 फुट ऊंचे जनक महल को 15 हजार बांस बल्लियों के सहारे साकार किया जा रहा है। जनकपुरी में अब कुछ ही दिन शेष है, ऐसे में जनकमहल का ढांचा तैयार हो गया है। यह बिल्कुल जानकीमहल की तरह आकार में आ गया है। थर्माकोल पर हल्की स्वर्णिम आभा के साथ श्वेत रंग में तीन बड़ी बुर्जियों, मेहराबों और झरोखों के साथ जनक महल की आभा अद्वितीय होगी।
एक हजार सुसज्जित गमले और चार फव्वारे इसका आकर्षण बढ़ाएंगे। लगभग 1500 लोगों के बैठने के लिए सोफे और कुर्सियां लगाई जाएंगी। लगभग 40 दिन में जनक महल पूरी तरह तैयार हो जाएगा।