Agra News: Divisional level Khadi and village industries exhibition started
Agra News: Jhulnotsav celebrated the resolution taken for Yamuna purification…#agranews
आगरालीक्स…आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर मां यमुना को हिंडोले में झुलाया. महाआरती कर यमुना शुद्धिकरण का लिया संकल्प
कई वर्षों बादआखिरकार वह सुखद घड़ी आई है,जब मां यमुना जी हिंडौले पर विराजमान हुईं। आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर सोमवार शाम 6 बजे अद्भुत मनोरथ हिंडोले का आयोजन किया गया। इसका आयोजन प्राचीन कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी,श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा द्वारा किया। कार्यक्रम के दौरान मां यमुनाजी की आरती भी घाट पर हुई। इस मौके पर मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया

महंत गौरव गिरी और डॉ.मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सावन का महीना चल रहा है।आगरा में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब मां यमुना को हिंडोले में झूला झूलाया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से समाज सेवी शबाना खंडेलवाल,पंकज गुप्ता,सुमित अग्रवाल,नकुल सारस्वत,प्रियांशू रघुवंशी,पंकज राठौर महंत सागर गिरी आदि उपस्थित थे।